Patna

बाजार से युवती लापता:परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई

पटना जिले के अथमलगोला स्टेशन बाजार से शनिवार शाम एक 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। वह अपनी बुआ के साथ खरीदारी करने आई थी। परिजनों के अनुसार, युवती ने आइसक्रीम खाने के बहाने बुआ को बाजार में ही रुकने को कहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

काफी देर तक युवती के न लौटने पर बुआ ने आइसक्रीम पार्लर और प्लेटफॉर्म परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने युवती के माता-पिता को स्टेशन बाजार बुलाया। गहन खोजबीन के बावजूद युवती का पता नहीं चला, जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर अथमलगोला स्टेशन बाजार में मामले की छानबीन की।

 

राजकीय रेल पुलिस बाढ़ के थाना अध्यक्ष मणिकांत पाण्डेय ने बताया कि युवती के लापता होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला स्थानीय अथमलगोला थाना क्षेत्र का है, इसलिए आवेदन वहीं दर्ज होगा। इसके बावजूद, रेल पुलिस ने जांच के लिए एक जवान को अथमलगोला स्टेशन भेजा है।

 

अथमलगोला थाने के अपर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने जानकारी दी कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। युवती के परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!