Samastipur

समस्तीपुर:तालाब में डूबने से युवक की मौत:फुफेरी बहन की शादी में दिल्ली से आया था

समस्तीपुर में नहाने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मटुआ वार्ड-6 निवासी उमेश महतो के 22 साल के बेटे सुमंत कुमार के रूप में हुई है।समंत कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था और अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 16 अप्रैल को अपने भाइयों के साथ गांव आया था। उसकी बहन की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। मृतक के फूफा मनोज कुमार कुशवाहा ने यह जानकारी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पानी के गड्ढे में नहाने गया था

 

परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण चापाकल में पानी सूख गया था, जिसके चलते सुमंत चौर में बने एक पानी के गड्ढे में नहाने गया। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सुमंत को गड्ढे से बाहर निकाला।उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर निशांत कुमार ने बताया कि सुमंत कुमार की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। परिजनों ने इस घटना की सूचना वारिसनगर थाने की पुलिस को दे दी है।

 

वारिसनगर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में एक युवक की मौत होने की सूचना उन्हें हासिल हुई है। पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचकर मृत युवक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!