Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:वीआईपी कॉलोनी में बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ाये तीन लाख के गहने

दलसिंहसराय,शहर के पॉश इलाका वीआईपी कॉलोनी में घर के गेट पर लगी बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये के सोना के गहने चुरा लिया.मामले को लेकर शिक्षक दिवाकर झा ने थाने में अज्ञात बदमाशों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी है.डिक्की से गहने उड़ा लेने की घटना मंगलवार देर शाम की बतायी गई है.मामले को लेकर श्री झा ने बताया कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो निवासी अपने दामाद कुमार प्रियदर्शी के साथ शहर स्थित गुदरी रोड में एक ज्वेलर्स के यहां से सोना के पुराने गहने का मूल्यांकन कराने के बाद वापस लौटकर अपने घर के बाहर बाइक लगाया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कुछ देर बाद अपने घर जाने के लिये दामाद बाहर निकले तो बाइक की डिक्की खुला पाया एवं गहने गायब थे.उन्होंने आशंका जताया है कि स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से बदमाश उनका पीछा करते यहां तक आये होंगा.व्यस्त रहनेवाले कॉलोनी में घर के बाहर लगी बाइक से गहने उड़ा लेने की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग सकते में हैं.मालूम हो कि बैंक से रुपये निकालकर पैदल या ऑटो-टोटो से जाने के दौरान सड़कों पर इस तरह के मामला आये दिन होता रहता है.कई लोग मामले की शिकायत पुलिस में नहीं करते हैं. तो कई मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!