Samastipur

समस्तीपुर में घर में अकेली महिला ने किया सुसाइड: दरवाजा तोड़ कर निकाली लाश

समस्तीपुर के जितवारपुर में एक किराए के मकान में एक महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। महिला ने पंखे के क्लैंप में गमछा लगाकर फांसी लगाई थी।घटना मुफस्सिल थाना इलाके की है। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम और नगर थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह शाम करीब 5:30 बजे जितवारपुर पहुंचे। छानबीन के बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां महिला का शव पंखे से लटका मिला। उसके पैरों के पास एक मोबाइल भी पड़ा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मकान मालिक संजय राय ने बताया कि हसनपुर निवासी अजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ पिछले छह महीने से उनके मकान में किराए पर रह रहे थे। अजीत सिंह रेलवे में पेंट्री कार पर काम करते हैं।

 

महिला सोमवार रात छत पर थी

 

मकान मालिक के अनुसार, अजीत सिंह रविवार सुबह अपने काम पर चले गए थे। महिला सोमवार रात 10 बजे तक छत पर देखी गई थी, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।मंगलवार सुबह 10 बजे दूध देने वाला व्यक्ति आया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर वह चला गया। लोगों ने सोचा कि महिला सो रही होगी।

 

शाम 5:30 बजे तक भी दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 112 की टीम और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तुड़वाया, जहां महिला का शव फांसी पर लटका मिला।112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी सीमा रानी ने पुष्टि की कि उन्हें शाम करीब 5:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मुफस्सिल थाने की पुलिस को आगे की जानकारी दी।

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दरवाजा तोड़ा गया, तो पंखे के किल्ली से गमछा में फंदे बनाकर महिला का लटका हुआ शव बरामद किया गया। शव को नीचे उतारा गया महिला का मोबाइल जब्त किया गया है ।महिला के बारे में स्पष्ट जानकारी पता की जा रही है । फिलहाल पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पति के आने का इंतजार किया जा रहा है। पति के आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!