Samastipur

समस्तीपुर में केनरा बैंक के मैनेजर के घर 30 लाख की चोरी,ताला काटा

समस्तीपुर शहर के पंजाबी कालोनी गली नंबर-1 में चोरों ने मुजफ्फरपुर में कार्यरत केनरा बैंक के मैनेजर के बंद घर को अपना निशाना बनाया है।घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी कर ली। मामले की जानकारी घर के लोगों को उसे समय हुई जब बैंक मैनेजर के पिता आज समस्तीपुर पहुंचे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बैंक मैनेजर विमल झा के पिता पवन झा ने बताया कि वह पिछले 17 अप्रैल को अपने बेटे के यहां मुजफ्फरपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। जब वह आज लौटे, तो देखा कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर के अंदर प्रवेश किया और ऊपरी मंजिल पर गए, जहां उनके दोनों बेटों का बेड रूम है। दोनों कमरों का ताला टूटा हुआ था।

 

घर के अंदर रखा अलमारी टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के अंदर दोनों बहू का रखा जेवरात करीब 25 से 30 लाख रुपए का गायब था, इसके अलावा घर में कुछ कैश भी गायब है। पूरा सामान गायब देखकर वह सन रह गये। जिसके बाद मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि परिवार के लोग 17 तारीख से ही घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। जब परिवार के लोग आज लौटे हैं, तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ था घटना को लेकर बैंक मैनेजर के पिता पवन कुमार झा ने आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!