Samastipur

रामनवमी जुलूस में हथियार लहराते वीडियो वायरल,जांच करने में जुटी पुलिस

हाजीपुर.पातेपुर पातेपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर निकाली गई जुलूस में हथियार लहराते एक युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम लहरा रहा है। पातेपुर पुलिस वीडियो को थाना क्षेत्र का होने से इंकार किया है। हालांकि पुलिस वीडियो की जांच करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने वीडियो को पातेपुर थाना रोड पोस्टऑफिस के पास का बताया रहे है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इंस्टाग्राम पर रिल्स बना कर किया अपलोड

वायरल वीडियो पातेपुर के एक युवक के इंस्टाग्राम पर रंगदार पासवान नामक आईडी से सामने आया है। जिसमें युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि वीडियो के बैक ग्राउंड में दिख रहा भवन जुलूस वाले मार्ग में नहीं है। इससे जाहिर है कि वीडियो पातेपुर का नहीं है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!