Samastipur

टीचर की संदिग्ध हालात में मौत:किराए के कमरे में मिला शव

पटना.भागलपुर जिले में TNB कॉलेज के एक गेस्ट फैकल्टी शिक्षक राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती स्थित उनके किराए के मकान में मिला। राकेश कुमार टीएनबी कॉलेज में कार्यरत थे और खरीक थाना क्षेत्र के अंबो गांव के निवासी थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक राकेश कुमार पिछले लगभग तीन वर्षों से इस मकान में रह रहे थे। मकान मालिक प्रदीप कुमार मंडल ने बताया कि राकेश अपना अधिकांश समय कमरे के भीतर अध्ययन और शैक्षणिक कार्यों में बिताते थे।

 

घटना वाले दिन उनकी सलहज ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि राकेश लगातार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठा रहे हैं। सूचना मिलने पर मकान मालिक कमरे के पास पहुँचे। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां राकेश मृत अवस्था में पाए गए। कमरे के अंदर उल्टी के निशान भी मिले हैं।

 

मकान मालिक ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अविनास राउत ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!