दलसिंहसराय:न्यायाधीश के स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
दलसिंहसराय,सिविल कोर्ट के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय एवं न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनन्द के यहां से स्थानांतरण होने पर बृहस्पतिवार को न्यायालय कर्मियों ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन अपर मुख्य न्यायिक डंडाधिकारी दंडाधिकारी द्वितीय राहुल कुमार की अध्यक्षता में एंव सीरिस्तेदार ओम कुमार चौधरी के संचालन में किया गया।
समारोह में एसडीजेएम काजल सोनावाला,प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी अनुज कुमार,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी,महासचिव राजीव रंजन सिन्हा,अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मनिंद्र कुमार,एपीपी अरुण कुमार सिन्हा सहित अधिवक्ता नवल किशोर सिंह, शिव शंकर प्रसाद वर्मा,संतोष कुमार सिंह,संजीत सिंह समेत न्यायिक कर्मीगण भूतपूर्व सिरिस्तेदार श्रीराम सिंह,नाजिर मकेश्वर प्रसाद, तारकेश्वर कुमार,विशालदीप प्रकाश,विकास कुमार,चंदन कुमार,अमजद भारती,चंद्रकेतु प्रसाद,हरीश कुमार सहित अन्य ने
मिथिला परम्परा के अनुसार दोनों स्थानांतरित न्यायधीश को पाग, चादर, गुलदस्ता एवं माला पहनाया एवं न्यायिक पदाधिकारीयों द्वारा किये गये न्यायिक कार्यों दिशा निर्देश के बारे में अपना अपना विचार रखा तथा काफी प्रशंसा किया. कर्मियों ने भी उनके द्वारा किए गए न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, चादर एवं माला पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
