Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:स्टेट टॉपर आदित्य को प्रशांत पंकज ने किया सम्मानित,बढ़ा क्षेत्र का गौरव

दलसिंहसराय, इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में दलसिंहसराय निवासी मेधावी छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है.उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल व्याप्त है.आदित्य की इस शानदार उपलब्धि पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज ने उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आयोजित सम्मान समारोह में आदित्य को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया.प्रशांत पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि आदित्य प्रकाश अमन की यह सफलता कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन का परिणाम है.उन्होंने कहा कि आदित्य ने न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे दलसिंहसराय और बिहार का मान बढ़ाया है।

 

 

ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों से समाज को नई दिशा मिलती है.उन्होंने आगे कहा कि युवा पीढ़ी को आदित्य से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए,जिससे समाज और राष्ट्र का विकास संभव हो सके.इस अवसर पर आदित्य के शिक्षक पिता हरेंद्र कुमार, माँ रिंकू कुमारी,शिक्षक एस के प्रसाद,रालोमो प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, अरविंद कुमार, महेश कुमार, प्रदीप कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, राम सागर महतो, डॉ. निर्मल कुमार चंचल, मो. इमामुद्दीन, सत्यम, योगेश कुमार, आदित्य राज, प्रशांत सहित अन्य लोग उपस्थित थे.सभी ने आदित्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!