समस्तीपुर:दुकानदार की बेटी को मैट्रिक में चौथा रैंक,सोशल मीडिया यूज नहीं करती
समस्तीपुर.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस से रिजल्ट जारी किया।इस बार 12 लाथ 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है यानी 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है।
समस्तीपुर की ज्योति कुमारी का स्टेट रैंक चौथा है। छात्रा ने बताया कि मैं एक नॉर्मल छात्रा की तरह 7 घंटे पढ़ती थी। मेरा पूरा ध्यान रिवीजन पर रहता था। मुझे पूरा विश्वास था कि मैं टॉप-10 में आउंगी। सभी विषय पर मैंने बराबर ध्यान दिया। सभी टीचर ने मेरी मदद की। मैं सोशल मीडिया यूज नहीं करती थी। मेरे पिता दुकानदार है। पढ़ाई के लिए मेरे माता-पिता ने कभी नहीं डांटा था।
मां बोली- बच्ची डॉक्टर बनेगी
मां रिंकू ने कहा कि बेटी खुद पढ़ने के लिए सुबह- सुबह उठ जाती थी। मैंने पढ़़ाई के लिए कभी नहीं डांटा। सिर्फ पढ़ाई कराई है। मुझे बहुत खुशी है। मैं चाहती हूं कि बच्ची डॉक्टर बनें। बेटी से कोई घरेलू काम नहीं कराती थी उसे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए बोलती थी। बेटी को पढ़ाई के प्रति लगन को देखकर उन्हें उम्मीद थी
स्टेट टॉपर में दो छात्राएं हैं। जमुई, सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी, और वैशाली की सबरीन प्रवीण ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में 492 नंबर लाए हैं छात्राओं का रिजल्ट प्रतिशत छात्रों से बेहतर है। 6 लाख 01 हजार 390 छात्र सफल रहे वहीं 6,34,353 छात्राओं ने सफलता पाई है।
समस्तीपुर में 73,000 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। इनमें 36,242 छात्र और 42,361 छात्राएं शामिल हुए थे। जिन्होंने 78 सेंटर पर परीक्षा दी थी। 17 फरवरी से 25 फरवरी तक परीक्षा चली थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
