Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर जिला टॉपर्स में दो लड़कियां,औराई की सादिया सामी ने स्टेट टॉप-10 में बनाई जगह

मुजफ्फरपुर.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड ऑफिस से रिजल्ट जारी किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसमें मुजफ्फरपुर से एच.एस.एस. औराई उर्दू उच्च विद्यालय की छात्रा सादिया सामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

 

सादिया सामी ने कुल 500 अंकों में से 482 अंक हासिल कर 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सादिया सामी को बिहार स्तर पर भी 9वाँ स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

 

 

टॉप 10 में शामिल औरई की सादिया सामी।

 

दूसरे स्थान पर सुप्रिया कुमारी ने 479 अंक (95.8 प्रतिशत) प्राप्त किए। वे उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैजलपुर की छात्रा हैं। उनकी सफलता को लेकर शिक्षकों ने भी गर्व जताया है।तीसरे स्थान पर अनीश कुमार रहे, जिन्होंने 477 अंक (95.4 प्रतिशत) हासिल किए। वे नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भठौना मरवन, मुजफ्फरपुर के छात्र हैं।

 

इस बार 81.79 परसेंट विद्यार्थी पास

 

इस बार 12 लाख 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है यानी 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है।

 

स्टेट टॉपर में दो छात्राएं हैं। जमुई, सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी, और वैशाली की सबरीन प्रवीण ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में 492 नंबर लाए हैं.छात्राओं का रिजल्ट प्रतिशत छात्रों से बेहतर है। 6 लाख 01 हजार 390 छात्र सफल रहे वहीं 6,34,353 छात्राओं ने सफलता पाई है।

 

मुजफ्फरपुर जिले से कुल 67,297 विद्यार्थी नामांकित थे। जिसमें से 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें छात्राओं की संख्या 35 हजार से अधिक रहीं, जो छात्रों (30 हजार) से अधिक है। जबकि 2 हजार बच्चे शामिल नहीं हुए थे। जिले में कुल 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 45 केंद्रों पर छात्राएं और 37 केंद्रों पर छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!