Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:धूमधाम से मनाया जा रहा राम नवमी,कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा 

दलसिंहसराय,रामनवमी को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है. इसे लेकर शहर के महावीर चौक पर महाकाल दल द्वारा धूमधाम से प्रतिमा स्थापित कर रामनवमी पर्व मनाया जा रहा है.जिसे लेकर शुक्रवार को सैकड़ो कन्याओ के द्वारा शहर में कलश शोभा यात्रा निकाला गया. जो पुरे शहर का भर्मण कर महावीर मंदिर पहुंची. वही देर शाम गंगा आरती का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूसरी ओर शम्भुआ स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में अष्टयाम यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने बेंड बाजा घोड़ा के साथ कलश लेकर पल्ल्वी, अपराजिता, स्वाति, सोनाली, मुन्नी, राधा समेत सैकड़ों ने शोभा यात्रा निकाली.कलश शोभा यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से निकली जो राजपूत चौक, गोसपुर, काली चौक, एस एच 88 के रास्ते नगर परिषद दलसिंहसराय होते हुए मालपुर गोरियारी से होकर पुनः

 

 

ठाकुरबाड़ी परिसर आया जहाँ पंडितजी के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारम्भ की गई.कलश शोभा यात्रा में राज नारायण सिंह,सन्नी सिंह,रघुनाथ सिंह, मृत्युंजय सिंह,प्रभात सिंह,रणधीर सिंह,प्रकाश सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे. दूसरी ओर काली चौक, कमराँव, काली स्थान में भी अनुष्ठान के साथ अष्टयाम यज्ञ किया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!