पटना- 2 लाख के नकली नोट के साथ 4 गिरफ्तार: पुलिस ने कार भी की जब्त
पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 लाख रुपये से अधिक के जाली नोटों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई 25 मार्च 2026 को एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार से जाली नोटों की खेप लेकर टीवी टावर के पास आने वाले हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर संदिग्ध कार को रोका।
एक काले रंग के बैग से मिले नोट
कार की तलाशी के दौरान एक काले रंग के बैग से बड़ी मात्रा में जाली नोट बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, बैग में 100 रुपये के 20 बंडल और 500 रुपये के 5 जाली नोट थे, जिनकी कुल कीमत 2,02,500 रुपये है।
गिरफ्तार किए गए चार अभियुक्तों की पहचान राणा लॉ, राणा कुश, अश्मित कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राणा लॉ इटली से पढ़ाई करने के बाद दुबई के रास्ते भारत आया और उत्तर प्रदेश से नकली नोटों की जालसाजी में शामिल हो गया। अश्मित कुमार वैशाली का रहने वाला है, जबकि आशुतोष कुमार नालंदा का निवासी है।
गिरफ्तार आरोपियों से चल रही पूछताछ
जाली नोटों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके स्रोत का पता लगाया जा सके।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पहले भी राज्य के बाहर से जाली नोट लाकर स्थानीय बाजारों में खपाते थे। इससे आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय है और कई क्षेत्रों में जाली नोटों का प्रसार कर चुका है।
परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) बताया कि पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जाली नोटों के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जाली नोटों के प्रसार पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
