Samastipur

समस्तीपुर:स्टेशन पर गंदगी फैलाई तो लगेगा फाइन, मेगा स्वच्छता चेकिंग अभियान चलेगा

समस्तीपुर.रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं। समस्तीपुर मंडल ने स्वच्छता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए टिकट चेकिंग अभियान की तर्ज पर मेगा स्वच्छता चेकिंग अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर सीधे जुर्माना वसूला जाएगा।समस्तीपुर मंडल का यह कदम स्टेशन परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अब अगर किसी ने लापरवाही की, तो उसे जुर्माना देकर ही सबक सीखना पड़ेगा।यह अभियान मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर शुरू होगा और उसके बाद अन्य छोटे स्टेशनों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। रेलवे ने यह भी तय किया है कि यह कोई एक-दो दिन का अभियान नहीं होगा, बल्कि हर पखवाड़े पर बड़े स्तर पर मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। इससे स्वच्छता को लेकर लगातार दबाव बना रहेगा और यात्रियों की आदतों में सुधार आएगा।

सख्ती : सरप्राइज चेकिंग से कसेगी नकेल रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सरप्राइज विजिट की व्यवस्था की गई है। ठीक उसी तरह जैसे टिकट चेकिंग के दौरान अचानक जांच होती है, वैसे ही अब स्वच्छता को लेकर भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। इससे सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और ट्रैक के आसपास गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

^यह अभियान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक और सजग करेगा। यात्रियों से आग्रह है कि स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें। कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। – अनन्या स्मृति, सीनियर डीसीएम, समस्तीपुर रेलमंडल, समस्तीपुर

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!