DalsinghsaraiSamastipur

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में स्नातक परीक्षा में रील्स बनाने और कदाचार करने पर छात्रा समेत 2 छात्र निष्कासित

दलसिंहसराय, आरबी कॉलेज में चल रही स्नातक प्रथम सेमेस्टर 2026 की परीक्षा के दौरान दो छात्रों को मोबाइल फोन से रील्स बनाने और कदाचार करने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया.निष्कासित छात्रों में एक छात्रा और एक छात्र शामिल है.दोनो को कॉलेज प्रशासन के द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए थाने को सौंप दिया गया है.यह घटना परीक्षा की कदाचार मुक्त पर सवाल खड़ी कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जो हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान घटी.आरबी कॉलेज के रूम नंबर 38 में परीक्षा दे रहे छात्रा (एएनडी कॉलेज की छात्रा) और (छात्र बीआरकेसी कॉलेज, मुसरीघरारी का है) पर मोबाइल का उपयोग कर (रील्स) बनाने सहित कदाचार करने का आरोप लगा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया की परीक्षा कक्ष में विक्षक के रूप में डॉ एसएम हमनी, डॉ. एमक्यू अंसारी तथा डॉ. अविनाश कुमार प्रसाद तैनात थे.परीक्षा कंट्रोलर डॉ. राजकिशोर, उप कंट्रोलर सुनील कुमार सिंह तथा प्रेक्षक डॉ. सतीश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निष्कासित घोषित कर दिया.जानकारी के अनुसार, कुल 699 छात्र इस सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे.

छात्रों की चेकिंग की जिम्मेदारी मुकेश कुमार राय को सौंपी गई थी,जबकि छात्रा की चेकिंग अनुपम कुमारी और खुशबू को सौंपी गई.फिर भी,छात्रा ने मोबाइल छिपाकर रील्स बनाई,जो परीक्षा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है.कॉलेज प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद निष्कासित छात्रों को स्थानीय थाने ले जाया गया.पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया है और कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है।

वही लोगो द्वारा सवाल उठाया जा रहा है की अगर जब कॉलेज के बाहर इतने अच्छे से चेकिंग हो रही थी तो मोबाइल कैसे अंदर गया जो परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की कमी को उजागर करती है.आरबी कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरती जा रही है.आने वाले सत्रों में चेकिंग प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा.स्थानीय छात्र संगठनों ने भी इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की माँग की है.साथ ही उन्होंने अन्य केंद्रों पर भी निगरानी बढ़ाने की मांग की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!