समस्तीपुर में ट्रक पर लदी 50 लाख की शराब बरामद,बगीचे में खड़े ट्रक पर लदा हुआ मिला
समस्तीपुर.बिहार मद्य निषेध इकाई पटना से मिले इनपुट के आधार पर की गई छापेमारी में मुफस्सिल पुलिस ने ट्रक पर लदा हुआ 50 लाख रुपए के अनुमानित मूल्य का भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल पुलिस ने बीते गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के दुधपुरा में छापेमारी कर एक बगीचे में खड़े ट्रक पर लदा हुआ विदेशी शराब बरामद किया है।
बरामद विदेशी शराब की मात्रा 570 कार्टन बताई गई है। हालांकि, इस दौरान ट्रक चालक और शराब कारोबारी भागने में कामयाब रहे। वहीं, इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दुधपुरा और दादपुर के बीच विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी के लिए निर्देशित किया गया। इस मामले में कांड दर्ज किया जा रहा है। चार-पांच लोगों को चिन्हित किया गया है। उनके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
