Dalsinghsarai

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर 73 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दलसिंहसराय | राजकीय रेल पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में कुल 73 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि गत रात करीब 12:30 बजे आरपीएफ ने दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर छापेमारी की।

 

इस दौरान सुशील कुमार (18) एवं सूरज कुमार (20), दोनों निवासी मंसूरचक थाना क्षेत्र, जिला बेगूसराय को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 30 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!