Samastipur

मेले में शराब का काउंटर:समस्तीपुर में भक्त खरीद रहे बोतल,बोले- ये बाबा का प्रसाद

समस्तीपुर के महल्लाहों के तीर्थ स्थल बाबा केबल स्थान बाब अमर सिंह में राजकीय मेला लगा हुआ है। इसमें प्रसादों के काउंटरों की तरह शराब का काउंटर भी लगा हुआ है। यहां खुलेआम कारोबारी खीरा के साथ शराब परोसते कैमरे में कैद हुए हैं। भक्त बाबा को चढ़ाने के लिए बोतल भी खरीद रहे हैं। ऑफ कैमरा दुकानदार का कहना है कि ये बाबा का प्रसाद है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ऑफ कैमरा लोगों का कहना है कि निषादों के देवता बाबा केबल स्थान पर खस्सी की बली के साथ ही मदिरा भी प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। जिस कारण बिहार में शराब बंदी के बावजूद यहां पर शराब का काउंटर लगा है। हालांकि, मेला समिति के सदस्य मेले के अंदर कहीं भी शराब बिक्री से इनकार करते हैं.निषादों के इस तीर्थ स्थल पर परंपरा रही है कि बली के बाद मिलने वाले प्रसाद को लोग इसी मेला परिसर में बनाकर परिवार के साथ ग्रहण करते हैं, फिर यहां से अपने-अपने घरों की ओर जाते हैं।

 

 

मेले में शराब की ब्रिकी हो रही है।

दो दिवसीय मेले का आज दूसरा दिन है। हालांकि अभी कई दिनों तक दूसरों प्रदेशों से आने वाले लोग यहां रुकेंगे। मेला के अंदर प्रसाद, गेरुआ, फूल, दूध, चिलम, गांजा भी मिल जाएगा।मेला परिसर में कुछ युवक काउंटर सजाकर खुलेआम विदेशी शराब बेच रहे हैं। आराम से लोग यहां इसे खरीद भी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ये बाबा का प्रसाद है।

 

मेला समिति के अध्यक्ष रामाश्रय सहनी ने शराब बिक्री से किया इनकार

 

मेला समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने मेला परिसर में शराब बिक्री से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि बाबा को मदिरा नहीं चढ़ता है। लोग अपनी खुशी से बली देते हैं। दूध दही,गेरुआ ,चिलम, मिठाई आदि चढ़ाते हैं। अगर कहीं पर कोई चोरी से शराब की बिक्री कर रहा है, तो प्रशासन इस पर कार्रवाई करें।

 

डीएसपी बोले- कार्रवाई होगी

 

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा है कि मेला में काउंटर लगा कर शराब की बिक्री हो रही है, तो कार्रवाई होगी। लोकल थाने की पुलिस को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। वैसे मेला का आज आखिरी दिन है।बता दें कि मेले का उद्घाटन कल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू, एमएलसी डॉ तरुण चौधरी, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत डीएम रोशन कुशवाहा ने किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने राजकीय मेला को लेकर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस मेले में बिहार के साथ ही दूसरे राज्य के लोग भी पहुंचते हैं। इस स्थल की अलग ही मान्यता है।यहां देश ही नहीं विदेशों के भी लोग पहुंच कर सिर झुकाते हैं। बाब केबल और बाबा अमर सिंह निषाद समाज के पूजनीय देवता हैं। दोनों महापुरूषों ने अपने जीवन काल में समाज कल्याण निषाद समाज के उत्थान और सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष किया।

 

छह बेड के अस्पताल का मुद्दा उठाया

 

कार्यक्रम के स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने बाबा केबल स्थाल में छह बेड के अस्पताल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा पूर्व में मुख्यमंत्री ने इस स्थल पर अस्पताल बनाने की बात कही थी। कई बार वह सदर में भी इस मुद्दा को उठा चुके हैं।

 

 

मेले का कल उद्घाटन हुआ था।

बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर इस स्थल पर अस्पताल बनाने की घोषणा की थी तो आप मान लें यहां पर जरूर अस्पताल बनेगा। आप लोगों को जो उम्मीद है उससे कही ज्यादा सुविधा दी जाएगी।

 

विधायक ने कहा- जमुआरी नदी पर बनेगा पुल

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बाब केबल स्थान के पास ही जल्द जमुआरी नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। जिसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही पुल का निर्माण काम शुरू होगा। कार्यक्रम को एमएलसी डॉ तरुण चौधरी,पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिघर झा आदि ने भी संबोधित किया.मेले में मन्नत पूरा होने पर मल्लाह जाति के लोग दूसरे प्रदेशों से ही बकरे की बली चढाने के लिए पहुंचे हैं। जो भी लोग यहां बली चढाने के लिए पहुंचे हैं। बली में मिला प्रसाद (मांस) को मेला परिसर के अंदर ही बनाकर खाते हैं, फिर अपने अपने घरों के लिए रवाना होते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!