Patna

इंजीनियर ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी का हंगामा:हरियाणा से भागलपुर आई..

पटना.भागलपुर में इंजीनियर ने पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। जब इसकी जानकारी पहली पत्नी को मिली, तो वह हरियाणा से भागलपुर स्थित अपने ससुराल पहुंच गई और हंगामा करने लगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूसरी शादी को लेकर जब महिला ने सवाल किया, तो पति ने साफ कह दिया- “अब तुम्हें साथ नहीं रखेंगे।” पहली पत्नी ने सास-ससुर पर मारपीट का भी आरोप लगाया।हंगामे की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। इस बीच पुलिस के पहुंचते ही दूसरी पत्नी मौके से फरार हो गई। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र की है।महिमा गोविंदपुर गांव निवासी अरविंद शर्मा का बेटा शंकर शर्मा (35) मैकेनिकल इंजीनियर हैं। 2018 में उसकी शादी नरेंद्र शर्मा की बेटी काजल शर्मा (27) से हुई थी।

 

काजल का कहना है कि शादी में दहेज के तौर पर 4 लाख रुपए नकद, 3 लाख रुपए का चेक, सोना-चांदी के गहने और घरेलू सामान दिए गए थे।पहली पत्नी ने ये भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही शंकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे मारते पीटते थे।

 

पति बोला- अब तुम्हारे साथ नहीं रहना

 

इंजीनियर शंकर की पोस्टिंग हरियाणा के गुरुग्राम में थी, जहां उनकी पत्नी काजल शर्मा भी उनके साथ रहती थीं। साल 2021 में वह नौकरी के सिलसिले में पत्नी के साथ पटना आ गए, जहां 2024 तक दोनों साथ रहे।सी दौरान काजल एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पिता के गुरुग्राम स्थित घर चली गईं। इसके बाद शंकर ने अपना तबादला कराकर अप्रैल 2024 में हाजीपुर जॉइन कर लिया।

 

बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा। आरोप है कि 2025 में शंकर ने चोरी-छिपे किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली, जिसकी जानकारी काजल शर्मा को हो गई।जब काजल ने इस बारे में पूछताछ की, तो शंकर ने साफ कह दिया- “अब तुम्हें साथ नहीं रखेंगे।”

 

दूसरी पत्नी भी भागी

 

काजल शर्मा ने बताया कि उसके पति शंकर शर्मा ने सन्हौला क्षेत्र की रहने वाली निशा उर्फ नीतू नूतन से गुप्त रूप से विवाह कर लिया था। रामनवमी के दिन वह दूसरी पत्नी को अपने घर भी लेकर आए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद काजल हरियाणा से भागलपुर स्थित अपने ससुराल गोविंदपुर पहुंची।वहां पहुंचते ही ससुर अरविंद शर्मा, सास अनीता देवी और अन्य परिजनों ने उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की। काजल के मुताबिक, पुलिस जब घर आई तो इसी दौरान निशा उर्फ नीतू नूतन घर से फरार हो गई।

 

दहेज के लिए प्रताड़ना, दूसरी शादी और मारपीट का आरोप

 

घटना के बाद काजल शर्मा ने सन्हौला थाना में अपने पति शंकर शर्मा, ससुर अरविंद शर्मा और सास अनीता देवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।काजल का कहना है कि उनके रहते हुए ही पति ने दूसरी शादी कर ली और अब उन्हें साथ रखने से इनकार कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुग्राम में एक फ्लैट उनके नाम किया गया था, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने के कारण वह उस पर अधिकार नहीं पा सकीं, वरना उसे बेच दिया जाता।

 

पुलिस कर रही है जांच

 

इस मामले में थानेदार रुपेश कुमार ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मारपीट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!