Dalsinghsarai

दलसिंहसराय नगर परिषद में 16,12,75,525 का बजट योजनाओं को मिली मंजूरी

दलसिंहसराय,नगर परिषद में विकास योजनाओं को लेकर सभापति आभा सुरेका की अध्यक्षता में सभी पार्षदो के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई.संचालन कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार ने किया.वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए कुल 16,12,75,525 रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ.नगर परिषद का कुल शेष 28,56,48,700 रुपये, प्राप्ति 1,77,97,86,800 रुपये तथा व्यय 1,90,41,59,975 रुपये दर्ज किया गया.इससे उपलब्ध राशि से बड़े विकास कार्य शुरू होंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बैठक में मैरीन ड्राइव निर्माण को 40 करोड़ रुपये, मिथिला हाट को 16 करोड़ रुपये तथा छठ घाट को 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किए गए.सड़क एवं नाला निर्माण पर 39 करोड़ रुपये खर्च होंगे.जलापूर्ति योजना के लिए 5 करोड़ 89 लाख रुपये, पब्लिक लाइट पर 8 करोड़ रुपये, शौचालय निर्माण को 1 करोड़ रुपये तथा बैंडिंग जोन के लिए भी 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया.ये योजनाएं नगर क्षेत्र को नई सूरत देंगी.

 

 

जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं को मंजूरी देते हुए कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया.प्रतिनिधियों ने कहा कि इनसे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया.मौके पर वार्ड पार्षद सुशील सुरेका, देवबभूषण चौधरी, पवन कुमार, पंकज कुमार, विजय सहनी, गजेंद्र सिंह, बीरेंद्र झा, संजय पासवान, अरुण गुप्ता, मो. शीलू सहित सभी सदस्य मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!