बाबा केबल स्थान पर दो दिवसीय राजकीय मेला शुरू: नदी पर बनेगा पुल
समस्तीपुर के महल्लाहों के तीर्थ स्थल बाबा केबल स्थान बाब अमर सिंह में आज दो दिवसीय राजकीय मेला शुरू हुआ। मेला का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू, एमएलसी डॉ तरुण चौधरी, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी ने दीप जलाकर किया। अतिथियों का स्वागत डीएम रोशन कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने राजकीय मेला को लेकर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस मेले में बिहार के साथ ही दूसरे राज्य के लोग भी पहुंचते हैं। इस स्थल की अलग ही मान्यता है।यहां देश ही नहीं विदेशों के भी लोग पहुंच कर सिर झुकाते हैं। बाब केबल और बाबा अमर सिंह निषाद समाज के पूजनीय देवता हैं। दोनों महापुरूषों ने अपने जीवन काल में समाज कल्याण निषाद समाज के उत्थान और सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष किया।
छह बेड के अस्पताल का मुद्दा उठाया
कार्यक्रम के स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने बाबा केबल स्थाल में छह बेड के अस्पताल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा पूर्व में मुख्यमंत्री ने इस स्थल पर अस्पताल बनाने की बात कही थी। कई बार वह सदर में भी इस मुद्दा को उठा चुके हैं।बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अगर इस स्थल पर अस्पताल बनाने की घोषणा की थी तो आप मान लें यहां पर जरूर अस्पताल बनेगा। आप लोगों को जो उम्मीद है उससे कही ज्यादा सुविधा दी जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने कहा कि बाब केबल स्थान के पास ही जल्द जमुआरी नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। जिसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही पुल का निर्माण काम शुरू होगा। कार्यक्रम को एमएलसी डॉ तरुण चौधरी,पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिघर झा आदि ने भी संबोधित किया।
मेले में बकरे की बली का है प्रर्था
मेले में मन्नत पूरा होने पर मल्लाह जाति के लोग दूसरे प्रदेशों से ही बकरे की बली चढाने के लिए पहुंचे हैं। जो भी लोग यहां बली चढाने के लिए पहुंचे हैं। बली में मिला प्रसाद (मांस) को मेला परिसर के अंदर ही बनाकर खाते हैं, फिर अपने अपने घरों के लिए रवाना होते हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
