PoliticsPatna

“सांसद ने पूर्णिया की जनता का भरोसा तोड़ा, बदलाव चाह रहे लोग : पप्पू

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राम मोहनी चौक गुलाबबाग स्थित खाटू श्याम मंदिर और हुनमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।इसके बाद वे गुलाबबाग के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान उन्होंने मौजूदा सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पूर्णिया की जनता का भरोसा तोड़ा है। पूर्णिया की जनता बदलाव चाहती है और इसलिए पूर्णिया की जनता इस बार चुनाव मैदान में दिल्ली और पटना वाले बहुरूपिये को नकारने के लिए तैयार है।

इसके अलावा उन्होंने केनगर प्रखंड के सतकोदरिया पंचायत के देवकी मोहनपुर संथाली टोला, अलीनगर, बादरपुर, रहुआ मदरसा टोला, कामत टोला, पोखरिया टोला, रूपौली प्रखंड के नवटोलिया कालीस्थान, भौवा ड्योढ़ी, भौवा प्रवल, पुरानी टोपड़ा, रहीटोला, बनकट्टा, सिंह टोला, शान्ति नगर, नकडहरी, मोहनपुर आदि का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर उनके सुख-दुख में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूर्णिया का बेकार सांसद है तो दूसरी तरफ वो है,जिसने पूर्णिया के बेटे को धोखा दिया। वह क्या पूर्णिया के लिए कुछ करेगा। यहां की जनता समझदार है और उसे पता है किसे वोट करना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!