Samastipur

राजधानी के तर्ज पर अब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए ई पैंट्री की सुविधा

Samastipur News: समस्तीपुर : राजधानी के तर्ज पर अब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी खाना की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. टिकट बुकिंग के समय में ही कन्फर्म सीट रहने पर यह सुविधा मिल सकेगी. पहले जहां पैंट्री कार से ही खाना की आपूर्ति होती थी. नये विकल्प में इ पैंट्री की सुविधा शुरू की गई है. हालांकि यह सुविधा राजधानी एक्सप्रेस से थोड़ी अलग रहेगी. राजधानी में बुकिंग के समय विकल्प मांगा जाता है. जबकि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में जब कंफर्म टिकट होगा तब यात्री को डैश बोर्ड में मैसेज के माध्यम से विकल्प दिया जायेगा. इस बाबत स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग टिकट पर यह सुविधा नहीं होगी. टिकट बुकिंग के साथ ऑर्डर करें खाना वर्तमान में शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में उपलब्ध ई-पैंट्री सुविधा अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुकिंग के समय या बुक किये गये टिकट के हिस्ट्री सेक्शन से अपनी पसंद का भोजन आर्डर कर सकेंगे. ऑर्डर किया गया शुद्ध और तय कीमत वाला भोजन यात्रियों की सीट तक पहुंचाया जायेगा. यह सुविधा खराब गुणवत्ता, अधिक कीमत और अनधिकृत वेंडरों की समस्याओं से जूझ रहे यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी.

 

इसके जरिए यात्री अपनी पसंद का भोजन पहले से बुक कर सकेंगे. जिससे खाने की गुणवत्ता और कीमत से जुड़ी शिकायतें कम होने की उम्मीद है. यह कदम यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. आईआरसीटीसी के आरएम राजेश कुमार ने कहा कि यात्रियों के लिए इ पैंट्री बेहतर सुविधा मिल रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!