DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय बरनवाल समाज द्वारा अहिबरन जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

दलसिंहसराय, शहर के मेन बाजार काली स्थान से शुक्रवार को महराजा अहिबरन जयंती को लेकर बरनवाल संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला गया. शोभा यात्रा संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार लाल एंव उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल के नेतृत्व में निकाला गया. शोभा यात्रा में घोड़ा,डीजे, बैंड बाजा सहित हजारों की संख्या में बरनवाल समाज की महिला, पुरुष व बच्चे मौजूद थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीला वस्त्र हाथो मे झंडा लिए समाज के सभी वर्ग के लोग महराजा अहिबरन की जयकारा, बरनवाल समाज एक हो, जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे पूरा शहर गुंजीत हो रहा था. वही काली स्थान, मालगोदाम रोड, मंगल साह चौक पर यात्रा पर पुष्प बर्षा किया गया.यात्रा काली स्थान मंदिर परिसर से शुरू होकर मनोकामना मंदिर, सोनार पट्टी,गोला पट्टी, गुदरी रोड, महावीर चौक,मालगोदाम रोड,थाना चौक,अम्बेडकर चौक होते हुए काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन पर आकर समाप्त हुआ.

 

शोभा यात्रा में सचिव रमाकांत प्रसाद, सह-सचिव रामचंद्र लाल, कोषाध्यक्ष रितेश रंजन, ब्रह्मा नंद ऊर्फ पप्पलू, विनय भूषण प्रसाद, हरिओम लाल, निरंजन प्रसाद, रजनीश रंजन, राजेश लाल, विजय कुमार, सूरज कुमार, कुणाल गुप्ता, रामशरण लाल, राजीव कुमार,गौतम बरनवाल,शिवम कुमार,
शिव कुमार बरनवाल, आशीष कुमार बरनवाल, संतोष कुमार बरनवाल,महिला संघ की अध्यक्ष रुक्मणि बरनवाल, प्रतिमा बरनवाल, सुनीता बरनवाल, रूपम कुमारी, चन्द्रमा देवी, माधुरी बरनवाल, रानी बरनवाल,कोमल मधुर, संगीता बरनवाल,सुजाता बरनवाल, तृषा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!