दलसिंहसराय में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ,पहला क्वार्टर फाइनल मैच समस्तीपुर ने चार रनों से जीता
दलसिंहसराय,सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उजियारपुर के सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,एम एल सी डॉ. तरुण कुमार,बीजेपी जिला अध्यक्ष शशिधर झा,सामंत कुमार चौधरी सहित आये अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रजवली कर किया गया.इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेल महोत्सव समापन को लेकर विजुअल लाईव सभी ने देखा.
वही खेल मैदान में मंत्री नित्यानंद राय,एम एल सी डॉ. तरुण कुमार,राम सुमरन सिंह,सतवंत चौधरी,प्रियावंत चौधरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुरुआत किया गया.
इस दौरान श्री राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दिशा कार्यक्रम के तहत इस विद्यालय को शामिल किया गया है. जिसके तहत कई तरह कि सुविधा मिलेगी. यहां के खिलाड़ियों के लिए हमसे जो सम्भव होगा हम करेंगे.
खेले जा रहे टी 20 मैच में आज के पहले क्वार्टर फाइनल का मैच समस्तीपुर एवं बेगूसराय के बीच खेला गया. जिसमें बेगूसराय की टीम ने टॉस जीता और पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया.समस्तीपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. समस्तीपुर की तरफ से बल्लेबाजी में आलोक मंजय ने 82 रन आदित्य कुमार ने 62 राम सुरेश सूरी ने 41 और गिरधर ने 37 रनों का योगदान दिया.बेगूसराय की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक झा ने दो एवं अनवारुल अली ने दो विकेट लिया. बेगूसराय की टीम ने 279 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवरों में 7 विकट के नुकसान पर 274 रन बनाया. इस तरह समस्तीपुर की टीम ने पहला क्वार्टर फाइनल मैच चार रनों से जीता.
बेगूसराय की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक स्कोर युवराज ने 83 जयंत ने 52 दानिश ने 48 एवं एवं मुरारी ने तीस रनों का योगदान दिया. समस्तीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर के तेज गेंदबाज पुउज्ज्वल ने तीन विकेट अभिनव ने एक विकेट आदित्य ने एक विकेट और आलोक मंजय ने एक विकेट लिया.आलोक मंजय के शानदार 82 रन और एक विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रभात कुमार चौधरी के द्वारा प्रदान किया गया.मैच में अंपायर की भूमिका विकास कुमार,पंकज उमेश राय ऑनलाइन स्कोरिंग में माधव कुमार एवं ऑफलाइन स्कोरिंग में मोहम्मद अजलन ने अपना योगदान दिया.मैच में दर्शकों ने शानदार मैच का मजा लिया.
आज का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच हाजीपुर एवं खगड़िया के बीच सुबह के 11:00 से खेला जाएगा.मौके पर संजय सोनी, सुजीत पाठक,कपिल देव चौधरी,मनोज सिंह,कमलाकांत राय,पूर्व कप्तान मोहम्मद नवाब, कुणाल मनी,चंदन झा,अनिल सिंह,शंभू प्रसाद साह, मंडल अध्यक्ष गीता साह, गौरी शंकर,रंजय राजू, दिलीप चौधरी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
