वैशाली में 6 वर्षीय बच्ची को वाहन ने मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत,सड़क जाम
वैशाली जिले के लालगंज-अम्बरा रोड पर एक वाहन की टक्कर से छह वर्षीय प्रियांशु कुमारी की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम करीब पांच बजे लालगंज के भगवानपुर रत्ती इलाके में हुई थी।गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रियांशु कुमारी को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया।
बच्ची की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने लालगंज-अम्बरा रोड को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी भी की। इस प्रदर्शन के कारण यातायात घंटों तक बाधित रहा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
