समस्तीपुर:परशुराम में छत से गिर कर युवक की मौत, शोक
समस्तीपुर।शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के परशुराम गांव में मकान के छत से गिरने के कारण युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. परिजन उसे इलाज के लिये गये. जहां इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
सूचना मिलते हथौड़ी थाने की पुलिस गांव पहुंच कर मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. जानकारी के अनुसार परशुराम गांव निवासी 40 वर्षीय बिमलेश महतो शुक्रवार की रात अपने मकान के छत पर कुछ कार्य के लिए गया हुआ था.
उसी दौरान अचानक नीचे गिर गया. परिजन स्थानीय निजी डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गया. जहां इलाज क्रम में मौत हो गई. लोगों ने बताया कि युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इधर, घटना के बाद शव गांव पहुंचते परिवार के लोग शव से लिपट कर फूट-फूट कर रो रहे थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
