पटोरी थाना को 58 साल बाद मिला पक्का भवन:थाने का उद्घाटन
समस्तीपुर जिले के पटोरी में मॉडल थाना भवन का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, मोहिउद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह और मोरवा विधायक रण विजय शाहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि नया थाना भवन आधुनिक ढांचे और आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित है। इससे अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था और जनसंपर्क को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उद्घाटन के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था को सशक्त और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह मॉडल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगा। यह आम नागरिकों को त्वरित न्याय और बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शाहपुर पटोरी थाना की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। इससे पहले इसे नाका के नाम से जाना जाता था। स्थापना के लगभग 58 वर्षों बाद अब इस थाने को अपना स्थायी और पक्का भवन मिला है।नए भवन से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। साथ ही, आम लोगों को शिकायतें दर्ज कराने और सहायता प्राप्त करने में सुविधा होगी।
मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इसे पटोरी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल थाना आने वाले समय में सुरक्षा, सुशासन और जनविश्वास का मजबूत केंद्र बनेगा।उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
