बेगूसराय के आयुष ने लेफ्टिनेंट बनने का श्रेय नाना व मामा को दिया
बेगूसराय.सहजानंद नगर निवासी स्व दशरथ सिंह का नाती आयुष कुमार के लेफ्टिनेंट बनने पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। आयुष पहले प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा में सफल हुए थे। वे प्रशिक्षण पुरी कर ली है।
उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू में लेफ्टिनेंट पद पर हुई है। आयुष कुमार की प्रारंभिक परीक्षा गांधी शिक्षण संस्थान रतनपुर में हुई। जहां वे पांचवी वर्ग में पढ़ते हुए सैनिक स्कूल तिलैया के लिए चयनित हुए।
इस दौरान 12वीं की पढ़ाई करते हुए ही वे एनडीए की परीक्षा में सफल हुए। आयुष मुंगेर जिला का फुलकिया गांव के रहने वाले हैं। लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा बेगूसराय में नाना-नानी के घर से हुआ है। आयुष के पिता मनोज चौधरी किसान हैं और मां निशा देवी गृहिणी हैं। अपनी सफलता का श्रेय वे गांधी शिक्षण संस्थान के अर्जुन सिंह, नाना स्व दशरथ सिंह, नानी उर्मिला देवी, मामा प्रकाश सिंह को देते हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
