Patna

समस्तीपुर मे बोले अखिलेश:युवा के भविष्य से खेला कर रही केंद्र सरकार 

समस्तीपुर, सरायरंजन : यूपी के पूर्व सीएम सह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने का काम किया है. देश के युवाओं को अस्थायी रोजगार देकर उनके भविष्य के साथ खेला जा रहा है. वे रविवार को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी अरविंद सहनी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रखंड के अख्तियारपुर खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जायेगा. इस बार बिहार से एनडीए सरकार सत्ता से बाहर होगी. उन्होंने कहा कि बिहार में पलायन क्यों है. यह भाजपा की वजह से है. श्री यादव ने कहा कि आज सबसे ज्यादा मार हमारी माताओं और बहनों को झेलनी पड़ रही है.

 

 

कहा कि एनडीए की सरकार किसानों की आमदनी दोगना करने का वादा किया था लेकिन आज तक किसानों को कोई फायदा नहीं मिला. उन्होंने मोदी सरकार के जीएसटी कानून एवं नोटबंदी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की जायेगी. गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!