Vaishali

वैशाली-महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी निलंबित:संदिग्ध आचरण की शिकायत पर कार्रवाई की

वैशाली के महिसौर थाने की थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया को एसएसपी शुभांक मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण की शिकायतें मिली थीं।शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की प्रारंभिक समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिकायतों के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई

 

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में निलंबन की जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के प्रथम दृष्टया अवलोकन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से जुड़े तथ्य सामने आए।मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, वैशाली को सौंपी गई है। जांच अधिकारी शिकायतों और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल करेंगे।

 

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई

पुलिस विभाग के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के बाद मामले की जांच जारी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *