Patna

लोगों ने अपने चहेते प्रत्याशी को लड्‌डूओं से तौला,राजद प्रत्याशी को मिल रहा समर्थन

हाजीपुर।पहले चरण के मतदान का जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो रहा है। इसी कड़ी में महुआ विधासभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ मुकेश कुमार रौशन ने अपनी पत्नी के साथ विधानसभा क्षेत्र के दो पंचायतों में जनसंपर्क किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत में लोगों ने अपने चहेते प्रत्याशी को लड्‌डूओं से तौला। जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने डॉ रौशन का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कई स्थानांे पर लोगों से सीधा संवाद किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

-समर्थकों ने जेसीबी से बरसाए फूल

 

बुधवार को डॉ मुकेश रौशन महुआ विधानसभा क्षेत्र के सुपौल टरिया तथा लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान समर्थकों का उत्साह देखते बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने जनसंपर्क के दौरान जेसीबी से फूल बरसा रहे थे। वहीं सुपौल टरिया गांव में पहुंचते ही हजारों समर्थकों की भीड़ जुट गई। लोगों ने वैद्यनाथ राय के दरवाजे पर लड्‌डूओं से तौला। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनती है तो हर घर से एक युवा को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जाति धर्म से उपर उठकर तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करना है।

 

-जनसंपर्क के दौरान इन लोगों की रही उपस्थिति

 

राजद प्रत्याशी डॉ मुकेश रौशन के जनसंपर्क के दौरान राजद नेता रामाशंकर यादव, सुरेंद्र राय, शिवपूजन पासवान, तरूण राम, दिलीप राय, अखिलेश यादव, प्रदीप राय, मुकेश यादव, संजय यादव, विशाल गौरव, अजीत यादव आदि मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!