Patna

सरकारी दूल्हा मिला, तो सीने पर कलश रखकर की पूजा

पटना.भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के पसराहा गांव की निवासी प्रिया कुमारी की सरकारी नौकरी वाले जीवनसाथी की मन्नत पूरी हो गई है। प्रिया ने तीन साल तक मां दुर्गा की आराधना की थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रिया कुमारी ने अपने मन में सरकारी नौकरी वाले दूल्हे की इच्छा रखी थी। इस मनोकामना को पूरा करने के लिए उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की और लगभग तीन वर्षों तक नियमित रूप से देवी की पूजा-अर्चना की.उनकी यह मन्नत अब पूरी हो गई है। इच्छा पूरी होने पर, इस नवरात्र में प्रिया ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए एक विशेष अनुष्ठान किया।उन्होंने मोहद्दीपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में अपने सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

तीन साल का इंतजार और अटूट आस्था की जीत

 

प्रिया की अटूट आस्था का फल उन्हें ठीक तीन साल बाद मिला। मानो माँ दुर्गा ने स्वयं उनकी पुकार सुन ली हो। उन्हें ब्रजेश कुमार मंडल नाम का युवक मिला, जो न केवल सरकारी सेवा में थे, बल्कि रेलवे विभाग के ग्रुप डी में बनारस में कार्यरत थे। भागलपुर के पीरपैंती के ब्रजेश से प्रिया का विवाह सम्पन्न हुआ।

 

पति की प्राप्ति पर अनोखी आराधना: सीने पर कलश, मां के चरणों में समर्पण

 

जब माँ ने प्रिया की मनोकामना पूरी कर दी, तो उनके मन में माँ के प्रति असीम आभार और भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा। इस आभार को व्यक्त करने के लिए उन्होंने इस नवरात्र एक अनोखा संकल्प लिया। प्रिया ने अपने सीने पर कलश स्थापित कर मां की कठिन आराधना की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!