Patna

बाढ़ में ट्रेन से कटकर 3 लोगों की मौत,लड़की देखने आए थे 25 लोग

पटना के नजदीकी बाढ़ के पंडारक प्रखंड में मेकरा ममरखाबाद हॉल्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतकों की पहचान गोविंदा मांझी, जीतो मांझी और रीतलाल मांझी के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल जगलाल मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल व्यक्ति जो टाडापर गांव से गोपकिता गांव लड़की देखने जा रहे थे. इस ग्रूप में लगभग 25 लोग शामिल थे. हादसे के समय सभी लोग ममरखाबाद हॉल्ट के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर रेल पटरी किनारे पैदल जा रहे थे.

 

दोनों तरफ से आती ट्रेनों ने मचाई तबाही

जैसे ही लोग पटरी पार कर रहे थे, अचानक दोनों तरफ से ट्रेनें आईं. लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तीन व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका. जंगलाल मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.

 

रेल सुरक्षा और चेतावनी

स्थानीय लोगों और अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की गति तेज होने के बावजूद लोग पटरी के पास चल रहे थे. इस घटना ने एक बार फिर रेल सुरक्षा और लोगों की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे पटरी और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं.पुलिस और रेलवे प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!