Samastipur

समस्तीपुर:हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरा, युवक की मौत:खेत में पटवन कर रहा था शख्स

समस्तीपुर में मंगलवार को आकाशीय बिजली 11000 वोल्ट के तार पर गिर गया। हाई वोल्टेज तार खेत से होकर गुजर रहा था। खेत में एक युवक धान का पटवन कर रहा था। तार टूटने के बाद उस युवक की करंट से झुलसकर मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक योगेंद्र दास का बेटा राजेश कुमार दास (30) के रूप में की गई है। मृतक के बहनोई ऋषि कुमार दास के अनुसार राजेश काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे फोन करने लगे, पर उसने कॉल रिसीव नहीं किया। परिजन खोजते हुए खेत तक पहुंचे। जहां राजेश की लाश पड़ी थी। बगल में बिजली का तार टूटकर पड़ा था.मामले की सूचना परिजन ने पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना उजियारपुर प्रखंड के अंगार घाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी वार्ड-10 की है।

 

प्राथमिकी दर्ज की जा रही

 

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक शर्मा ने कहा कि ठनका से युवक की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!