Patna

बरियारपुर औद्योगिक इलाके में पेपर एंड पैकेजिंग की नई यूनिट को मिला भूखंड

मुजफ्फरपुर। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की परियोजना मंजूरी समिति की बैठक में मोतीपुर औद्योगिक इलाके के लिए एक यूनिट की मंजूरी मिली है। पेपर एंड पैकेजिंग यूनिट के लिए बरियारपुर में नई औद्योगिक इकाई के लिए भूखंड आवंटित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बियाडा के उपमहाप्रबंधक नीरज मिश्रा ने कहा बरियारपुर, मोतीपुर में नई यूनिट का आवंटन नई नीति और औद्योगिक प्रोत्साहन के तहत किया गया है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा, बल्कि आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।कई बड़ी कंपनियां यूनिट लगाने के लिए संपर्क में हैं। बताया कि विभाग की ओर से हाल में एमनेस्टी पालिसी 2025 भी लागू की है, जिसके तहत बंद पड़ी और विवादित इकाइयों को पुनर्जीवित करने, औद्योगिक विवादों में कमी लाने व भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कई यूनिट यहां पर आ रही हैं। इस नीति का मकसद है कि औद्योगिक भूखंडों पर मुकदमों को समाप्त कर उद्योगों की स्थापना एवं उत्पादन गतिविधियों को पुनः आरंभ कराना। इसके तहत इच्छुक इकाइयों को एकमुश्त अवसर दिया जा रहा है, जिससे वे निर्धारित समयावधि में उत्पादन शुरू कर सकें। बताया कि बेला बियाडा के साथ मोतीपुर भी निवेशकों की पहली पसंद में शामिल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!