Samastipur

समस्तीपुर:सैदपुर में पुलिस की छापेमारी:46 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर के चकमेहसी पुलिस ने सैदपुर गांव में एक बड़ी कार्रवाई की। अपर थाना अध्यक्ष शब्बीर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर वार्ड 10 में छापेमारी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने एक घर से 46.2 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब विभिन्न ब्रांडों की थी और एक ट्रंक में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से नारायण सहनी नाम के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकला।

 

थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नारायण सहनी सैदपुर वार्ड 10 का रहने वाला है। उस पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!