बल्लीपुर-डुमरा पथ के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति,29 लाख 45 हजार से बदलेगी तस्वीर
समस्तीपुर.शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर से डुमरा के बीच सिंगल लेन सड़क को चौरी करने का स्वीकृति प्रदान किया गया है। छह किलोमीटर के सड़क निर्माण में 29 लाख 45 हजार रुपए खर्च होंगे। बिहार सरकार के द्वारा स्वीकृति मिलने पर इस सड़क से गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस पथ की स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय सांसद शांभवी , रोसडा़ विधायक बीरेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंन्हा, मंत्री नितिन नवीन को बधाई दी है। वहीं बल्लीपुर से डुमरा चौक तक पथ का चौडी़करण की स्वीकृति देने पर स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। बता दें कि बल्लीपुर से डुमरा तक सिंगल लेन सड़क रहने का कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। बड़े वाहन के चलने के बाद सड़क की चौरी करण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क चौरी कर नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
कोई भी बड़ा वाहन आने पर लोगों को वाहन साइड कटाने में काफी कठिनाई होती थी। वहीं लोगों को बरसात के दिनों में और परेशानी उठानी पड़ती थीं। सड़क निर्माण होने से शिवाजीनगर प्रखंड के कई गांव का आर्थिक विकास होगा। इसमें बल्लीपुर, हबका, बहादुरपुर, सिसई, शिवराम, टोल बजवा, डुमरा आदि गांव शामिल है। जहां आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ सामाजिक विकास भी होगा। साथ ही लोगों को यातायात आसान होगी।
दरभंगा को भी जोड़ती है सड़क, तेज होगा विकास बल्लीपुर – डुमरा शिवाजीनगर पथ समस्तीपुर के अलावा एक तरफ दरभंगा के जोड़ती है तो दूसरी तरफ रोसरा को जोड़ती है। वहीं जिला मुख्यालय जाने वाली भी यह मुख्य सड़क है। इस सड़क होकर आधा दर्जन से अधिक पटना की गाड़ी जाती है। समस्तीपुर बहेरी पथ भी आसान हो जाएगा। दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान, बेर चौक, सिंघिया, बहेरी से लगभग आधा दर्जन बड़ी बस पटना जाती है। पटना जाने वाली बस को राह आसान होगी। वहीं आम लोगों को यातायात करने में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र का विकास भी होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
