दलसिंहसराय:नप की बैठक में दुर्गापूजा से पूर्व शहर मे पानी,लाइट और सफ़ाई के मुद्दों पर हुआ हंगामेदार
दलसिंहसराय,नगर परिषद दलसिंहसराय की सामान्य बैठक सोमवार को नगर परिषद के प्रशासनिक भवन के सभागार में काफी हंगामेदार रही.अध्यक्षता सभापति आभा सुरेका ने किया.जिसमें परिषद के सभी निर्वाचित सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे.बैठक की शुरुआत 13 अगस्त को हुई पिछली बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि से हुई. इसके बाद शहर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में नप के सभी वार्ड मे नल-जल योजना और लाइट की समस्या पर पार्षदो द्वारा हंगामा करते हुए बताया कि नल-जल योजना की खस्ता स्थिति और जलापूर्ति में आ रही दिक्क़त लगभग सभी वार्डो में बन गया है.कई वार्डों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही वहीं पोल पर लगी खराब हो चुकी एलईडी लाइटों को बदलने और मरम्मत कराने की मांग भी जोरों से उठी. पार्षदों का कहना था कि अंधेरे और जल संकट की समस्या से आम लोग परेशान हैं,लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा.इस महीने दुर्गा पूजा,दीपावली छट्ठ महापर्व है. नप कर्मी पार्षद की सुनते ही नही.
बैठक मे वार्ड 27 के वीरेंद्र झा, वार्ड 14 के संजय पासवान, वार्ड 7 के विजय चौधरी, वार्ड 26 पवन कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र मे बहाल डेलीबेसिस कर्मी और एडम से बहाल कर्मी के सम्बन्ध मे नाराजगी जताते हुए उनके कार्यशैली पर प्रश्न उठाया साथ ही उनके बहाली को लेकर विस्तृत जानकारी कार्यपालक से माँगा.पार्षदों ने आरोप लगाया कि न तो सड़कों और मोहल्लों में नियमित सफाई हो रही है और न ही नालों की ठीक से सफाई की जाती है.आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए दशहरा, दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व के अवसर पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.इस दौरान सफाई कार्य के लिए निविदा निकालने और निजी एजेंसियों की जवाबदेही तय करने पर चर्चा की गई.
त्योहारों और कर्मियों को बोनस को लेकर निर्णय l
बैठक में चापाकलों की मरम्मत,नल-जल योजना के रखरखाव और भावी योजनाओं की समीक्षा शामिल थी.साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक 15582 दिनांक 22 अगस्त के निर्देशों के आलोक में परिषद कर्मियों से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा हुई. परिषद ने दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर नगर कर्मियों को बोनस भुगतान का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया.वही विकास कार्यों की प्रगति पर भी समीक्षा की गई और पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से सदन को अवगत कराया.कई पार्षदों ने कहा कि केवल योजनाएं बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है.
बैठक में आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए.वही कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार ने खराब लाईट, बन्द पड़े नल जल को जे ई को निर्देश दिया गया की पर्व से पूर्व सभी समस्या का निदान कर लिया जाएगा.बैठक मे सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
