Patna

पटना:निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीयूष प्रथम व राजा बाबू द्वितीय

पटना।गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय के गांधी आश्रम गंगरा परिसर स्थित अपराजिता आवासीय विद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय निदेशक आशीष कुमार सिन्हा सहित शिक्षकों ने छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा हिंदी को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. इस दौरान मातृभाषा को सम्मान देने और उसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके उपरांत छात्रों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

प्रतियोगिता में पीयूष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजा बाबू को द्वितीय स्थान मिला. आस्था कुमारी व आरोही भारती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका गरिमा सिन्हा ने किया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!