Patna

पटना में डबल मर्डर का बड़ा खुलासा,महाकाल गैंग ने सुपारी लेकर रची थी साजिश

Patna News: पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र में हाल ही में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए थे. पहली नजर में यह मामला ट्रेन दुर्घटना का प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस जांच ने हैरतअंगेज सच्चाई सामने ला दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हत्या को दुर्घटना दिखाने की थी साजिश

पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने खुलासा किया कि दोनों की हत्या कर शवों को साजिशन रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था, ताकि घटना को आत्महत्या या दुर्घटना दिखाया जा सके. 11 सितंबर की शाम रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महाकाल गैंग के शूटरों ने सुपारी लेकर हत्या की थी.

 

किराए के मकान से मिले खून के धब्बे

जांच के दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीम ने उस मकान की छानबीन की, जहां मृतका और उसका प्रेमी किराए पर रह रहे थे. वहां कमरे से लेकर सीढ़ियों तक खून के निशान मिले. मकान मालिक पर भी सबूत मिटाने और पुलिस को सूचना न देने का आरोप है, जिस वजह से उसकी गिरफ्तारी हुई.

 

चाचा ने रची थी हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि नाबालिग मृतका के चाचा सुनील कुमार ने इस वारदात की साजिश रची थी. उसने परिवार के कई सदस्यों के साथ मिलकर महाकाल गैंग की मदद ली. आरोप है कि करीब 16 लोगों ने मिलकर प्रेमी जोड़े की मारपीट कर गला दबाकर हत्या की और बाद में शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए.

 

गिरफ्तारियां और आगे की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने राहुल कुमार और दीनबंधु कुमार समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बाकी नामजद अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है. प्रेम संबंधों के कारण हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे पटना को हिलाकर रख दिया है. वारदात के बाद ग्रामीणों और शहरवासियों के बीच दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले में शामिल सभी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!