लोक अदालत मे मुकदमों का निबटारा कराकर परिवार के साथ खुशियाँ मनायें : न्यायाधीश
दलसिंहसराय । सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का समारोह पूर्वक उद्घाटन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय, एसडीजे एम सह समिति के सचिव काजल सोनावाला, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, प्रशिक्षु न्यायिक दंडधिकारी अनुज कुमार, एसडीओ किशन कुमार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी महासचिव राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया ।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश शशिकांत राय ने कहा की लोक अदालत मे मुकदमों का निबटारा कराकर परिवार के साथ खुशियाँ मनायें. आगे न्यायाधीश ने कहा की छोटे छोटे समनीय वादों को लेकर न्यायार्थी कोर्ट का चक्कर लगाते हैं और शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होते हैं इसलिए लोक अदालत के माध्यम से वादों को निबटारा करने से समय व रूपये की बचत होती है इसलिए समनीय वादों का निबटारा कर न्यायार्थी खुशी पूर्वक अपने अपने घर जायें और जो रुपया और समय कोर्ट आने जाने मे लगता है उसे अपने बच्चे को भरण पोषण एवं पढ़ाई लिखाई मे खर्च कर एक योग्य नागरिक बनाएं , वहीं एसडीओ किशन कुमार ने भी लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की लोक अदालत में न वकील फी और न ही किसी भी तरह का न्यायिक शुल्क लगता है और दोनों पक्षों के सहमति के आधार पर वादों का निबटारा किया जाता है ।
आगे कहा कि अपने अपने वादों का निबटारा कर परिवार एवं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने की बात कही. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी ने भी सम्बोधित किया. संचालन पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसडीजे एम स ह समिति के सचिव काजल सोनावाला ने दिया । राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु गठित तीन पीठ के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों से संबंधित सुलहनीय फौजदारी के 45 वाद , ग्राम कचहरी के कुल 84 वाद, विद्युत विभाग से संबंधित कुल 13 वाद का निस्तारण कराया जिसमें विद्युत विभाग को कुल 38000 रूपये प्राप्त हुए, विभिन्न बैंकों के कुल 166 वाद का निस्तारण कराया गया जिसमें बैंकों के कुल 65लाख 74 हजार 9सौ 27 रूपये सेटल हुए ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
