Samastipur

चंपारण हमसफर एक्सप्रेस बगहा स्टेशन पर भी रुकेगी:दिल्ली जाने में होगी आसानी

समस्तीपुर के रास्ते चलने वाली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यह ट्रेन समस्तीपुर रेलवे मंडल के बगहा स्टेशन पर भी 2 मिनट के लिए रुकेगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने इसके लिए स्वीकृति दी है। जिसको लेकर समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन की ओर से शनिवार शाम विज्ञप्ति जारी की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रेलवे की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार 15705/6 कटिहार- दिल्ली- कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया गया है। ठहराव 15 सितंबर से लागू किया जा रहा है।

 

अप एंड डाउन‌ 2 मिनट का दिया गया ठहराव

 

गाड़ी संख्या 15705 (कटिहार– दिल्ली -चंपारण हमसफर एक्सप्रेस शाम के 17:11 बजे आकर 17:13 मिनट पर खुलेगी।इसी तरह दिल्ली से लौट के दौरान यह ट्रेन सुबह के 08:25 बजे पहुंच कर 08:27 बजे खुलेगी।

 

इस ठहराव से बिहार के बगहा व आस-पास के जिलों की आम जनता को विशेष फायदा मिलेगा। बगहा के लोग अब सीधे दिल्ली जैसे प्रमुख शहर से जुड़ जाएंगे। विद्यार्थियों, मरीजों व व्यवसायियों को बड़े शहरों तक यात्रा में सहूलियत होगी।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में रेल सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यात्रियों को अन्य बड़े स्टेशनों तक पहुंचने की कठिनाई से मुक्ति मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!