Patna

पटना में ऑनर किलिंग,गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की हत्या: रेलवे ट्रैक पर 6 टुकड़ों में मिली बॉडी;भागकर की थी शादी

पटना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की बॉडी मिली है। दोनों के शव 6 टुकड़ों में मिले हैं। सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे। पुलिस के मुताबिक ऑनर किलिंग का मामला लग रहा है। रात में दोनों की हत्या कर सुबह बॉडी ट्रैक पर फेंकी गई। मर्डर को सुसाइड बताने की कोशिश की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मसौढ़ी SDPO कन्हैया सिंह ने बताया कि लड़की और लड़के की मदद करने वाला एक दोस्त भी लापता है। उसके परिवार ने भी हत्या की आशंका जताई है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं।लड़के का नाम सुबोध कुमार (19) है। वो श्रीरामपुर गांव का रहने वाला था। लड़की का नाम लवली कुमारी (16) है। वो छातीपुर गांव की थी। दोनों का गांव धनरूआ थाना इलाके में आता है। दोनों के शव पटना-गया रेल खंड के पोठाही हॉल्ट के पास मिले हैं।

 

पुलिस ने बताया कि दोनों 6 सितंबर को घर से भागे थे। लड़की के परिवार ने 7 सितंबर को उसके अपहरण की शिकायत थाने में की थी, जिसमें प्रेमी को भी आरोपी बनाया गया था।सुबोध और लवली की तस्वीर सामने आई है। इसमें दोनों बेड पर साथ बैठे दिख रहे हैं और खुश हैं। लवली की मांग में सिंदूर है। दोनों 6 सितंबर को घर से भागे थे। 13 सितंबर को शव मिले। इन्हीं 6 दिनों के बीच दोनों ने शादी भी कर ली थी।घर से भागने के बाद सुबोध और लवली शादी कर चुके थे। एक तस्वीर सामने आई है इसमें लवली की मांग में सिंदूर दिख रहा है।

 

पटना में किराए के मकान में रह रहे थे दोनों

 

पुलिस ने बताया कि 6 सितंबर को घर से भागने के बाद लड़का और लड़की पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के घर में रह रहे थे। परिवार ने 7 सितंबर को केस दर्ज कराया था। इसके बाद से परिवार के लोग दोनों को ढूंढ रहे थे।जांच में पता चला है कि 11 सितंबर को परिवार को रामकृष्ण नगर में दोनों के किराए के घर के एड्रेस की जानकारी मिली। रात में ही दोनों की हत्या की गई। इसके बाद शवों को ट्रैक पर फेंका गया।

 

पुलिस बोली- ऑनर किलिंग है

 

मसौढ़ी SDPO कन्हैया सिंह ने बताया कि, ‘मामला अफेयर का है। शुक्रवार सुबह फोन कर ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो ट्रैक के पास लड़के और लड़की के शव मिले।दोनों की बॉडी कई टुकड़ों में बंटी हुई थी। शरीर पर हमले के भी निशान हैं। हत्या के बाद दोनों के शवों को यहां ट्रैक पर लाकर रख दिया गया होगा। मामला ऑनर किलिंग का है।ट्रन की चपेट में आने से बॉडी टुकड़ों में बंट गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। FSL टीम को भी बुलाया गया है।’

 

दादी ने कहा था- पिस्टल के बल पर किडनैप किया

 

दादी लीला कुमारी ने 7 सिंतबर को पुलिस को दिए आवेदन में बताया, ‘6 सिंतबर की रात साढ़े 7 बजे मैं अपने घर से अपनी पोती लवली कुमारी को अपने साथ लेकर गांव से प्राथमिक स्कूल के पास शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान स्कूल से 200 मीटर दूर 3 लोग बाइक से आए। वो हम दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगे।मैंने मना किया तो हमारे साथ धक्का-मुक्की करने लगे। सुबोध कुमार ने मेरे सिर पर पिस्टल तान दी और पोती को अपने साथ बाइक पर ले जाने लगा। मैंने हल्ला किया तो सुबोध और सुधांशु ने कहा, चुप रहो वरना गोली मार देंगे। इसके बाद दोनों मेरी पोती को लेकर भाग गए।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!