Patna

मुसरीघरारी में ट्रैफिक पुलिस ने किया कमाल,घर में खड़ी थी बाइक,कट गया चालान

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन अंतर्गत मुसरीघरारी में एक अजीब मामला सामने आया है। एक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल के मालिक को उनकी बाइक का चालान मिला, लेकिन चालान में दिखाई गई बाइक बजाज पल्सर थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वाहन मालिक को मोबाइल पर ऑटोमेटिक सिस्टम से चालान का मैसेज मिला। चालान की तस्वीर में बजाज पल्सर दिखाई दे रही थी, जबकि यही नंबर प्लेट उनकी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पर लगी है।यह चालान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली में लगे सीसीटीवी कैमरे से काटा गया। वाहन मालिक का कहना है कि चालान के समय उनकी बाइक घर पर खड़ी थी।

 

स्थानीय लोगों ने ऑनलाइन सीसीटीवी आधारित चालान प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वाहन मालिक ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर गलत चालान रद्द करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!