Samastipur

बूढ़ी गंडक से किशोर की मिली लाश,गला रेता था:मछली मारने वाले जाल से बंधे थे हाथ-पांव

समस्तीपुर में शुक्रवार की शाम बूढ़ी गंडक में एक किशोर की लाश मिली है। गला रेता हुआ था, खून निकल रहा था। हाथ-पांव मछली मारने वाले जाल से बंधे थे। मृतक की पहचान वार्ड-18 निवासी नंद किशोर महतो के बेटे नीतीश कुमार (15) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक का मामा सूरज कुमार ने कहा कि जीजा नंदकिशोर घूम घूम कर भूंजा बेचते हैं। भूंजा बचने के लिए गए हुए थे, जबकि बहन जीविका की बैठक में गई थी। नीतीश भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाता है.दिन के करीब 11:00 बजे नीतीश घर से निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा था। इसी दौरान नदी किनारे गए कुछ लोगों ने उसका शव देखकर शोर मचाया। गांव के लोगों को जानकारी मिली। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि नीतीश की मौत हो चुकी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसारी गांव की है।

 

 

लोगों ने कुछ देर के लिए किया हंगामा

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में परिवार के लोगों को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर देर शाम को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस दौरान लोगों ने मौके पर कुछ देर के लिए हो हंगामा भी किया।

 

जल्द ही मामले का खुलासा होगा

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला हत्या का है। अभी परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!