Patna

दानापुर में बैंक डकैती की साजिश नाकाम:8 अपराधी गिरफ्तार; 6 हथियार जप्त

पटना पुलिस ने बैंक डकैती की योजना को विफल करते हुए दानापुर में 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चार देशी कट्टा, दो देशी पिस्टल, एक मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और पांच मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अपराध रोकथाम अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली। हथियार तस्कर और नशे के सौदागर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना के बाद पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

 

दानापुर के सगुना मोड पर वाहन जांच के दौरान दो मोटरसाइकिल पर छह और एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखे। पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में चंदन कुमार, टुनटुन यादव, सुमित कुमार, कुमार अमरजीत यादव उर्फ छोटू, राहुल कुमार, मनीष कुमार, योगी कुमार और राधेश्याम प्रसाद शामिल हैं।

 

ये सभी पटना और नालंदा जिले के रहने वाले हैं। ये हथियार तस्करी गिरोह के सदस्य हैं। देसी कट्टा 15 से 20 हजार और पिस्टल 40 हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!