समस्तीपुर:सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित:बूथ भ्रमण व सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें
समस्तीपुर.विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन की तैयारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में 133-समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 136-सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी शैलजा पांडे ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार,
सरायरंजन विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार के अलावे प्रशिक्षण प्रदान करने वाले मास्टर ट्रेनर एवं दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका की जानकारी दी गई।