Samastipur

छात्रावास का निरीक्षण,पिछड़ा वर्ग छात्रावास में अब जीविका दीदी की रसोई शुरू

समस्तीपुर.उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे द्वारा सोमवार को कल्याणपुर स्थित पिछड़ा वर्ग छात्रावास का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वच्छता की समीक्षा की गई। निरीक्षण उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा जीविका रसोई का उद्घाटन किया गया। जीविका समूह द्वारा संचालित यह रसोई छात्रावास में रह रहे बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका उपस्थित रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बेहतर प्रबंधन एवं बच्चों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीविका रसोई की शुरुआत से छात्रों को पोषक आहार प्राप्त होगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग मिलेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!