पूजा स्पेशल ट्रेन:दानापुर-बेंगलुरु के बीच दिसंबर तक दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
पटना | 03251 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 अगस्त से 29 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को होगा। यह ट्रेन दानापुर से दिन के 3 बजे खुलेगी। तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 03252 एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल 2 सितंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को चलेगी।
यह ट्रेन बेंगलुरु से रात 11:50 बजे खुलेगी आैर तीसरे दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी। 03259 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल दानापुर से 2 सितंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
यह ट्रेन दानापुर से दिन 3 बजे खुलेगी। तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। 03260 एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल बेंगलुरु से 4 सितंबर से 1 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह बेंगलुरु से रात 11:50 बजे खुलेगी और तीसरे दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
